
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी जलप्रलय के दो माह बाद रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड पुल तक यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे आगे भू-धंसाव की समस्या झेल रहे सेमी गांव में करीब 800 मीटर पैच के कारण सड़क गुप्तकाशी से नहीं जुड़ पा रही है। 16/17 जून को जल प्रलय से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नौला पानी से गौरीकुंड तक जगह-जगह ध्वस्त हो गया था। नौला पानी, सिल्ली, पुराना देवल, जवाहरनगर, गबनीगांव और चंद्र्रापुरी में सड़क कटिंग करते हुए बीआरओ ने मंगलवार शाम को सड़क कुंड पुल से आगे तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।
