

मामला सोमवार देर रात का है जब जुब्बल की पराली पंचायत में रहने वाले इस हत्यारे ने अपने घर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पत्नी और आरोपी में कहासुनी हो गई।
इसी दौरान आरोपी ने तेजधार हथियार से पहले पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि अभी पुलिस कयास ही लगा रही है लेकिन इसके बाद हत्यार ने निर्ममता से अपने दोनों मासूम बच्चों को भी बेरहमी से काटा डाला। बच्चों की उम्र 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है। हत्या करने में तेजधार हथियार सहित डंडे का इस्तेमाल किया गया है।
सुबह लगा वारदात का पता

मंगलवार सुबह जब स्थानीय शख्स उक्त व्यक्ति के घर में किसी काम से आया तो उसने बच्चों और महिला की खून से सने शवों को देखा। इसके फौरन बाद स्थानीय शख्स ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्चों को इस बेरहमी से काटा था कि देखने वाले भी सन्न थे।
मुकद्दमा दर्ज, हत्यारे की तलाश में पुलिस

वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तिहरे हत्याकांड का मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक बच्चों के नाम और पत्नी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है और सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी उत्तराखंड राज्य की सीमा से भागने की फिराक में होगा। इसके साथ ही आसपास के जंगलों में भी दबिश दी जा रही है।
