दो फर्जी डाक्टरों के खिलाफ वाद दायर

हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग ने दो फर्जी डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। निरीक्षण के दौरान दोनों भगवानपुर क्षेत्र में बिना डिग्री और वैध प्रमाणपत्रों के अस्पताल चलाते हुए पकड़े गए थे।
फर्जी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया था। इस सिलसिले में सीएमओ कार्यालय की ओर से निरीक्षण अभियान चलाया गया। चिकित्साधिकारी डा. बीके सिंह ने 18 अप्रैल को भगवानपुर के आनंदविहार कालोनी मक्खनपुर स्थित आरोग्य चैरिटेबिल हास्पिटल और रुड़की रोड स्थित नेशनल चैरिटेबिल हास्पिटल का निरीक्षण किया। दोेनों अस्पतालों में तैनात दो डाक्टरों से से एलोपैथी/मॉडर्न सिस्टम से चिकित्सा प्रैक्टिस करने का वैध प्रमाणपत्र मांगा गया, लेकिन वे प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद विभाग की ओर से 25 अप्रैल को दोनों कथित डाक्टरों को नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद दोनों एलोपैथिक चिकित्सा और मॉडर्न मेडिसन चिकित्सा व्यवसाय से संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। आखिर सीएमओ के आदेश के बाद बुधवार को चिकित्साधिकारी डा. बीके सिंह की ओर से कोर्ट में आरोग्य चैरिटेबिल हास्पिटल के संचालक मौ. सैय्यद और नेशनल चैरिटेबिल हास्पिटल के संचालक मौ. जुल्फकार अली के खिलाफ आईएमसीए एक्ट 1956 की धारा 5 (3) के तहत वाद दायर किया गया है।

Related posts