दो पर झपटा तेंदुआ, भागकर बचाई जान

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी क्षेत्र के लोगों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुए के यहां पंचायत समिति के सदस्य और एक बच्ची पर हमला किया है। हालांकि दोनों किसी तरह बच गए। लेकिन क्षेत्र के लोगों में अब भी दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
झाकड़ी में वीरवार की रात को तेंदुए ने दो जगह हमले किए। करीब नौ बजे झाकड़ी से पंचायत समिति सदस्य गोपी चंद नेगी घर के बरामदे में अपने परिवार के साथ बाहर बैठे थे। इसी दौरान पीछे से तेंदुए ने हमला कर किया। लेकिन तेंदुआ साथ रखी कुर्सी के साथ टकरा गया। घर वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। थोड़ी ही देर बार साथ में एक ग्रामीण के किरायदार की स्कूल पड़ने वाली लड़की जो बरामदे में काम कर रही थी, पर तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। लेकिन बच्ची ने उसे देख लिया, तेंदुए झपटा इससे पहले बच्ची घर के अंदर भाग गई। पंचायत समिति सदस्य गोपी नेगी ने वन विभाग से मांग की है कि वे इस आदमखोर तेंदुए को जल्द पकड़ कर कहीं दूसरी जगह ले जाएं। इधर, इस बारे में वन विभाग रामपुर के डीएफ ओ अमित शर्मा ने कहा कि विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम भेज रहा है। उन्होंने कहा कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related posts