
बाजपुर। खेल के दौरान बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए, जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली आकर एक दूसरे पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया।
रविवार को शाम छह बजे गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी सलीम खां और शकील के बच्चे खेल रहे थे कि दोनों के बीच खेलने को लेकर लड़ाई हो गई। इसी बात को लेकर दोनों परिवार भिड़ गये। जिस परद हंगामा हो गया लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने समझाकर शंात किया। मारपीट में सलीम खां, रहीस और दूसरे पक्ष से शकील उसकी पत्नी फजरुम और उसकी बहन घायल हो गई। समाचार लिखे जाने तक दानों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे।
