
दो दर्जन रोगियों में बांटी मुफ्त दवाईयां
बद्दी (सोलन)। आईजीएमसी शिमला की टीम ने बद्दी तथा आसपास के क्षेत्र में दौरा कर दो दर्जन बुखार से पीड़ित रोगियों के खून से सैंपल लिए। रोगियों को विभाग की ओर से मुफ्त दवाइयां बांटी गई। स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों का कहना है कि प्रारभिंक लक्षणों से डेंगू की संभावना कम लग रही है। रोगियों में वायरल फीवर के लक्षण हैं। मौसम बदलने के साथ हर वर्ष यह बुखार होता है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति साफ होगी।
आईजीएमसी के सहायक प्रोफेसर डॉ. बलराज, सहायक प्रो. मेडिसन डॉ. संजय महाजन, माईक्रो-बायलोजिस्ट डॉ. विनोद मेहता, एनआरएचएम के ओएसडी डॉ. रमेश गुलेरिया, मुख्य प्रयोगशाला सहायक बीडी नेगी, प्रयोगशाला सहायक सुखदेव वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उदित कुमार, बीएमओ डॉ. एमआर वर्मा और डॉ. अनिल अरोड़ा की टीम ने थाना, जुड़ीकलां, जुड़ी खुर्द, बद्दी और भटोली कलां का दौरा कर दो दर्जन रोगियों को सैंपल लिए।
टीम ने जुड़ीकलां, जुड़ी खुर्द से बचनी देवी, बंती देवी, बलजीत कौर, नरेंद्र, जितेंद्र, पवन, मीना, अंजली, परवीन, साहिल, पूजा, चामो, रवि कुमार, अवतार सिंह, सोमनाथ व हीरा तथा बद्दी से रेशमा, अक्षित, प्रेमवती, वीरभद्र, भीम राम, प्रेमपाल, रचना व तारा देवी के खून के सैंपल लिए। जिला स्वाथ्य अधिकारी डा. उदित कुमार ने बताया कि सभी सैंपलों की शिमला स्थित आईजीएमसी में जांच की जाएगी।
सहायक प्रो. मेडिसन डा. संजय महाजन ने बताया कि लोगों को घबराने की क ोई जरूरत नहीं है। मौसम बदलने के साथ क्षेत्र में वायरल फीवर फैला है। काफी संख्या में होने से लोगों में भय का माहौल है। निजी क्षेत्र में डेंगू के टेस्ट करने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। मात्र प्लेटलेट्स के आधार पर संभावना जताई जाती है। सभी लिए सैंपलों की हर टेस्ट किए जाएंगे। तीन दिन के बाद रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी।
