
शिमला। राज्य सरकार ने सोमवार को दो आईएएस और छह एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तहसीलदार के पद से पदोन्नत होकर एचएएस बने सात अधिकारियों को भी तैनाती दे दी है। इनके अलावा तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रियंका बासू को निदेशक आईटी के पद पर तैनाती दी है। मीरा मोहंती को सरकार ने विशेष सचिव राजस्व, आपदा प्रबंधन के साथ पीडब्लयूडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आईएएस अधिकारी डा. सुनील चौधरी को हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मदन चौहान को बद्दी के सीईओ और एचएएस एकता कपटा को एसीटूडीसी कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इनके अलावा सरकार ने संदीप कुमार को निदेशक टीसीपी, भुवनेश्वर वोहरा को एलएओ चमेरा प्रोजेक्ट, अश्वनी राज शाह को एडीएम चंबा, मोहन लाल को एसडीएम बंगाणा, मलूक सिंह को एसडीएम सलूणी, अशोक चौहान को जिला पर्यटन अधिकारी मंडी के रूप मेें तैनाती दी है। इनके साथ ही हाल ही में पदोन्नत हुए एचएएस अधिकारियों में से देस राज को डीटीओ चंबा, विकास शुक्ला को एसीटूडीसी शिमला, अनुपम कुमार को एसडीएम डोडरा क्वार, प्यारे लाल को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की, नरेंद्र कुमार को उप सचिव राजस्व, नरेश कुमार को सचिव पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड हमीरपुर के पद पर तैनाती दी है। मुख्य सचिव ने इनके तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं।
रोहित नागपाल
