
पाकिस्तानी सैनिकों की बर्बरता के कारण अपने पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं शहीद हेमराज की पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल था वह रोते समय एक ही बात बार-बार दोहरा रही थी कि कोई मेरे शहीद पति का सिर गांव लेकर आए, तभी मेरे दिल को तस्ल्ली मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार पाकिस्तान के सामने दोस्ती का हाथ बढा रही है और वो गर्दन काट रहे हैं।
गुरुवार शहीद हेमराज की पत्नी सारा दिन रोती रही और पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाने की दुहाई देती रही। वो कह रही थी कि एक बार बस मुझे उनके दर्शन करवा दो। रिश्तेदार और गांव की महिलाएं उनको संभालने की कोशिश करते पर वे भी हार मान लेते।
