देहुरी में प्रतिभा सिंह भरेंगी हुंकार

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार 26 मार्च को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह भी चुनावी अभियान शुरू कर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को रूबरू करवाएंगी। 28 और 29 मार्च को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं कुल्लू में नौ जनसभाएं करने जा रहे हैं, तो वहीं 26 मार्च को प्रतिभा सिंह मंडी लोस के तहत आने वाले आनी विस क्षेत्र के रघुपुरगढ़ में चुनावी हुंकार भरेगी।
भाजपा के गढ़ माने वाले रघुपुरगढ़ की करीब एक दर्जन पंचायतों में कांग्रेस की नजरें हैं। आनी के विधायक खूब राम आनंद तथा एपीएमसी कुल्लू, लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि देहुरी में सभा करने से पहले प्रतिभा सिंह देवता खुड़ीजल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह की इस रैली को लेकर रघुपुरगढ़ क्षेत्र की फनौटी, लगौटी, करशैईगाड़, टकरासी,बिशलाधार, मुहान, कराड़, मुंडदढ़, रोपा तथा पोखरी सहित साथ लगते मंडी जिला की पंचायतों के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related posts