
गोहर (मंडी)। मिल्कफेड दिवाली परदेसी घी की शुगर फ्र ी मिठाई को पूरे प्रदेश में बेचेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध एकत्रित करने वाली सोसाइटियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की बिक्री की जाएगी। मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेत राम ठाकुर ने कहा कि त्योहार पर मिठाइयां तैयार कर मुनाफ ा कमाना उद्देश्य नहीं है। बल्कि, लोगाें को बाजार से सस्ते दाम पर शुद्ध और अच्छी किस्म की मिठाई उपलब्ध करवाना है। मिल्क फेड पहले 5 हजार से 12 हजार लीटर प्रतिदिन दूध एकत्र करता था। अब पूरे प्रदेश में 75 हजार लीटर दूध प्रतिदिन एकत्रित किया जा रहा है। किसानों को दूध के अच्छे दाम सरकार दे रही है। आने वाले समय में मिल्कफेड का लक्ष्य एक लाख लीटर दूध हर रोज एकत्र करना होगा। हर दूध केंद्रों में जहां 150 लीटर तक दूध एकत्र होता है, वहां पर दूध की क्षमता मापने के लिए कंप्यूटरीकृत मशीनें और चिलिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश युकंा महासचिव महेंद्र ठाकुर, सराज कांग्रेस सचिव लाभ सिंह, पंचायती राज संगठन के जिला महासचिव घनश्याम शर्मा, बीडीसी सदस्य यदोपति, महामंत्री नागेश्वर सिंह, तुलसी ठाकुर, मीडिया प्रभारी ज्ञान भारती मौजूद थे।
