
अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने संप्रग सरकार की निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश को कथित रूप से गहरे संकट की ओर ले गई है। मोदी ने बोताड़ में नया जिला बनाने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कहा, ‘‘देश को कांग्रेस पार्टी के चंगुल से मुक्त कराने का यह सही समय है क्योंकि इस पार्टी का खराब शासन का दौर रहा है।’’
उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने भारत की तिजोरी को खाली कर दिया है और देश को गहरे संकट के मुहाने पर धकेल दिया है। मोदी ने 15 अगस्त को राज्य में बोताड़ सहित सात नये जिलों के गठन की घोषणा की थी।
