
सोलन। शूलिनी माता मेले की पावन बेला में माता और अन्य देवताओं की झांकियां मुख्य आकर्षण रही। करीब दो बजे मंदिर परिसर से माता की पालकी के साथ झांकियों का आगमन हुआ। इसी तरह शहर का भ्रमण करते झांकियां करीब 6 बजे पुराने बस स्टैंड पहुंची। जिसमें सर्वप्रथम भगवान गणेश की मूर्ति व झांकी माता की पालकी का मार्ग दर्शन कर रही थी। इसके अतिरिक्त भागवान बाबा बालक नाथ, शिव और माता कर झांकियां भी शामिल रही। इन झांकियों के दौरान भक्तों ने ढोल नगाड़े और बैंड बाजों पर गीतों पर जम कर डांस किया और माता का गुणगान किया। वहीं पंजाबी कलाकारों ने करतब दिखाए। जिला के अन्य क्षेत्रों से आए कलाकारों ने पहाड़ी वेशभूषा में लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए। जिसमें लोगों ने भी भागदारी निभाई।
