
सु्न्नी। देवीधार के समीप एक मारूति कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। इनमें से एक गोपाल निवासी संधोहा पंचायत धरोगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। पुलिस के मुताबिक , कार शिमला की ओर जा रही थी। हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस संदर्भ में थाना सुन्नी में मुकदमा कायम कर दिया गया है।
