
देवाल/ नारायणबगड़। पेयजल एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के अगुवाई में शनिवार को यहां पहुंची विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ देव डोली डेढ़ घंटे बस स्टैंड में रुकी।
इस मौके पर काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा देवाल बाजार के लिए वृहद पेयजल योजना बनाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को देवाल बाजार पेयजल लाइन का इस्टीमेट तैयार करने को कहा। कहा कि दूरस्थ विद्यालयों का उच्चीकरण कर वहां पदों को जल्द भरा जाएगा। नैथानी ने स्थानीय जनता से वाण में लाटू देवता मंदिर को धाम के रूप में स्थापित करने और लाटू देवता की यात्रा प्रदेशभर में निकालने की अपील की। इस मौके पर डा. कृपाल सिंह भंडारी, ब्लाक प्रमुख डीडी कुनियाल, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लखन सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन राम, पुष्कर राम, नरेंद्र बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, दिनेश मिश्रा, सोवन सिंह खत्री आदि मौजूद थे। संचालन महावीर सिंह बिष्ट ने किया। उधर, नारायणबगड़ में भी विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
