देवलथल क्षेत्र की प्रतिभाएं सम्मानित

पिथौरागढ़। बाराबीसी उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में देवलथल क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल आने वाले छात्र, छात्राओं को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने पुरस्कृत किया।
जीआईसी देवलथल के प्रधानाचार्य अनुज कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले रवींद्र बसेड़ा और निर्मल बसेड़ा की माता प्रेमा बसेड़ा, हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के टॉपर रहे राजेंद्र प्रसाद और इंटर के टॉपर शैलेश पांडे को सम्मानित किया। इस मौके पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में जीत सिंह और जूनियर वर्ग में चेतन चौहान अव्वल रहे। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति प्रोफेसर दीवान सिंह चौहान ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए बाराबीसी उत्थान समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गोविंद बल्लाभ पांडेय, जीवन पांडेय, शंकर सामंत, शंकर अधिकारी, आनंद प्रसाद, हिमांशु पांडे, गोविंद सिंह, लक्ष्मण चौहान, गिरीश पांडे, नरेश पांडे आदि मौजूद थे।

Related posts