देवदार के चार स्लीपर पकड़े

किहार (चंबा)। स्थानीय थाना में पुलिस ने इमारती लकड़ी के चार स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस ने लकड़ी की तस्करी करने पर बलवंत सिंह पुत्र सिंह निवासी हलेला, कमलेश पुत्र अमरू राम, संतोष पुत्र कर्म चंद, प्रवेश पुत्र केशो व सकतो पुत्र फिरंगु गांव चेरी डाकघर भजोतरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 अगस्त को पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को जोडा धार में देवदार की लकड़ी की तस्करी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक कैंटर (एचपी 47-0640) में देवदार के चार स्लीपर लदे हुए मिले। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही लकड़ी तस्करों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 41, 42 व आईपीसी की धारा 379 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी छानबीन में जुट गई है।

आवागमन में बाधा उत्पन्न करने पर मामला दर्ज
तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना में सड़क किनारे निर्माण सामग्री फेंकने पर टेकचंद पुत्र नर सिंह
निवासी हियाड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टेक चंद ने शाम पांच बजे के करीब हियाड़ बाजार में रेत और बजरी फेंकी थी। इससे वाहनों की आवाजाही में अड़चनें पेश आ रही थीं। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस ने आवागमन में बाधा उत्पन्न करने पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 283 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts