देखें कैसे किया सिक्योरिटी गार्ड का कत्ल ( Watch Video)

देखें कैसे किया सिक्योरिटी गार्ड का कत्ल ( Watch Video)
 Next

[] Text [+]

संगरूर/सुनाम: संगरूर शहर के नजदीकी गांव में दिन-दिहाड़े 3 अज्ञात व्यक्तियों ने गांव में खुले एक बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना स्थल पर उपस्थित लोगों का कहना था कि मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात व्यक्ति बैंक लूटने की नीयत से आए थे। जानकारी के अनुसार गांव खडिय़ाल के बैंक मालवा ग्रामीण में तैनात सिक्योरिटी गार्ड गोपी सिंह (45) पुत्र ईशर सिंह वासी गांव भïट्टीवाल खलां अपनी ड्यूटी दौरान बैंक के मेन गेट के पास खड़ा अपनी ड्यूटी कर रहा था।

करीब 3.45 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और गोपी सिंह पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली गोपी सिंह की छाती में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके पास से गुजर गई।

गोपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बैंक लूटने की नीयत से आए तीनों व्यक्ति खतरे को भांपते हुए मौके से फरार हो गए।

उधर, गंभीर रूप से घायल गोपी को बैंक मैनेजर गुरमेज सिंह ने संगरूर के सिविल अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं किया गया था। गौरतलब है कि गोपी सिंह बी.एस.एफ. में से 2010 में सेवामुक्त होकर मालवा ग्रामीण बैंक में बतौर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था।

Related posts