दुर्गा मां के मंदिर को भी नहीं छोड़ा चोराें ने

लंबगांव (टिहरी)। केमुंडाखाल के दुर्गा मंदिर से चोर चांदी का छत्र, चांदी की एक दर्जन अंगुठियां और दर्जनों घंटियां चुरा ले गए । करीब एक लाख की कीमत का नुकसान होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्वकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना शुक्रवार की रात की बताई गई है।
केमुंडाखाल निवासी प्रकाश पंवार और भरत सिंह रमोला ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह मंदिर में दर्शनों के लिए गए तो वहां से घंटियां गायब थी। दुर्गा माता की मूर्ति का छत्र और अंगूठियां भी नहीं थी। केमुंडाखाल में दुर्गा मंदिर एकांत स्थान पर है। मंदिर में चौकीदार की कोई व्यवस्था नहीं है। चोरी की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में एकत्र हो गए। राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। नायब तहसीलदार सोहन लाल डंगवाल ने बताया कि अभी किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पटवारी को भेजकर निरीक्षण कराया गया है।

Related posts