
रुद्रपुर। रुद्रप्रयाग में लापता हुए रुद्रपुर निवासी और अल्मोड़ा एसडीएम अजय अरोरा के परिजनों से सोमवार को श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने मुलाकात की। दुर्गापाल ने एसडीएम के पिता किशन अरोरा और माता का हाल जाना। उन्होंने परिजनों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की। इस दौरान दुर्गापाल के सामने एसडीएम की मां फफक कर रो पड़ीं, तो मंत्री जी की आंखें भी नम हो गईं। दुर्गापाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शासन, प्रशासन की ओर से एसडीएम को ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
