
नई टिहरी। नरेंद्रनगर दोगी पट्टी क्षेत्र में एक महिला के सा दुराचार करने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित महिला और उसके पति ने कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार से धरना शुरू कर दिया। डीएम और एसपी को दिए ज्ञापन में पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की।
धरने पर बैठे दंपति ने कहा कि अप्रैल में खेत में काम करते समय गांव के जोत सिंह कैंतुरा ने महिला के साथ दुराचार किया। महिला गांव में अकेली रहती है और पति मुंबई में कार्यरत है। पति के घर आने पर 16 अगस्त को पीड़ित महिला की ओर से मुनिकीरेती थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दे रही है। अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की।
सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में अब तक बलात्कार का कोई ठोस आधार नहीं मिल पाया है। कोर्ट में मामला चल रहा है। 18 सितंबर तक कोर्ट ने हमें जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
-जन्मेजय खंडूडी पुलिस अधीक्षक, टिहरी
