दुराचार का आरोपी मोस्ट वांटेड सूची में

दुराचार का आरोपी मोस्ट वांटेड सूची में
सोलन। कालेज छात्रा से दुराचार के आरोपी हरीश उर्फ हैरी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है। तमाम कोशिशों के बाद शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। लिहाजा, पुलिस ने अब हैरी को मोस्ट वांटेड करार देते हुए पोस्टर निकाल दिए हैं। जगह-जगह इन पोस्टरों को भेजा जा रहा है।
एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस संभावित ठिकानों में आरोपी की दबिश दे रही है। इस मामले में युवती के सहपाठी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के काफी नजदीक पहुंच चुके थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने लोगों से सूचना देने की अपील की है। यदि शातिर की कोई खबर मिले तो वह एसपी सोलन 9418030193, एएसपी सोलन 94181-97900, पुलिस स्टेशन सदर, कंट्रोल रूम 01792-223836 पर फोन कर सकते हैं।

Related posts