
रामपुर बुशहर। भाजपा अनुसूचित जाति जिला महासू के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने अपनी टीम गठित कर ली है। रविवार को उन्होंने रामपुर में कार्यकारिणी में विस्तार की घोषणा की। कार्यकारिणी में दो महामंत्री समेत कुल तीस लोग शामिल किए गए हैं। इसमें ठियोग के दुनी चंद कश्यप और रूप सिंह रूसलाह चौपाल को महामंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है। लोअरकोटी के सूरत राम, बासाधार नेरवा की रमला भारती, जुब्बल की गीता नंटा, जतोन के भीष्म सिंह और माघी राम को उपाध्यक्ष, पंद्रह बीस के सवेर चंद कश्यप, गलानी के संदीप मंगल, जुब्बल के देवेंद्र सिंह, कांसाकोटी की सरिता देवी, कोटखाई के राजेंद्र सिंह राष्टा को सचिव, जुब्बल के शक्ति सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रामपुर के गोकल राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा क्यारी के श्याम लाल, जांगला के राज पांडे, आंध्रा के दिलाराम, भगत, चौपाल के रमेश कश्यप, सोहन लाल, शोभा राम, हरघाराम, परमानंद, जुब्बल के जगदीश कुमार, खनेटी के भानुलाल, पुजारली के चुन्नी लाल, मझोली के रामानंद, ठियोग के ताराचंद, क्यार के रमेश कमल, रामपुर के नरैण दास, मंगत राम को सदस्य और वीरेंद्र कश्यप, पीएस द्रैक, बालक राम नेगी, एमआर राष्टा, केवल राम बुशैहरी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
