
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहरी क्षेत्र के मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाइमास्क लाइटें लगाई जाएंगी जिससे शहरी क्षेत्र के चौक चौराहों पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी। देहरादून से पांवटा नाहन एनएच-72 पर बने दो चौकों पर यह लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मिली जानकारी अनुसार पांवटा के शहरी क्षेत्रों के चौराहों बद्रीपुर चौक, विश्वकर्मा चौक, वाई प्वाइंट एवं बांगरन चौक पर आधुनिक लाइट लगाई जाएंगी। इनमें दो चौराहों विश्वकर्मा चौक एवं बद्रीपुर चौक पर ऊंचे पोल पर लाइट लगाने के लिए खुदाई कार्य शुरू हो चुका है। इससे पहले नगर परिषद के पुलिस थाने के सामने वाले मैदान में दो लाइटें लगाने का प्रपोजल है। जबकि खेल मैदान में चार लाइटें लगाने की योजना है। अब शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों पर इन लाइटों के लगाने से रात के समय लोगों एवं वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। इससे शहर के काफी विस्तृत क्षेत्र में रात को बेहतर दुधिया रोशनी रहेगी।
उधर, एसडीएम पांवटा एवं नप के कार्यकारी अधिकारी श्रवण मांटा ने पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि करीब एक दर्जन आधुनिक लाइटें शहर में लगेंगी। इसके लिए पहले ज्यादा भीड़भाड़ वाले चौराहों को प्राथमिकता दी जा रही है। खेल मैदान एवं आसपास क्षेत्र में भी फ्लड लाइटें लगाने की योजना है।
