
गोहर (मंडी)। जंजैहली के जरोल गांव में एक चाय की दुकान से गोहर पुलिस ने पांच हजार मिलीमीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकान मालिक लायक राम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी आरएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी नवीन झालटा अपनी टीम सहित गश्त पर थे। जरोल में एक चाय की दुकान में पुलिस ने जब छापा मारा तो दुकान से शराब की खेप बरामद की गई। एसपी आरएस नेगी ने कहा कि शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
