दुकान में चोरी करते तीन युवक पकड़े

ठियोग (शिमला)। ठियोग थाना के तहत संधू में एक दुकान में चोरी करने घुसे तीन युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। बाद में युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सागर चंद्र ने बताया कि ओम प्रकाश, सुनील बोरा और कैलाश को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों ने पहले कामाक्षा माता मंदिर के दानपात्र से करीब चार सौ रुपये की नकदी उड़ाई। उसके बाद संधू में ही एक दुकान में चोरी करने घुस गए। इस बीच, ग्रामीणों ने उन्हें देखा और उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related posts