
शिमला। एचपीसीए की लालपानी स्थित क्रिकेट अकादमी के मुख्य गेट पर दीवार लगाकर रास्ता बंद करने का काम शुरू हो गया है। बुधवार शाम पांच बजे तक ढाई फुट ऊंची दीवार लगा दी गई थी। अकादमी में सुबह दस बजे प्रशिक्षण और अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को दीवार फांदकर बाहर निकलने पर मजबूर होेना पड़ा। वीरवार तक अकादमी का रास्ता पूरी तरह से बंद हो सकता है। इससे प्रशिक्षण जारी रहने पर संशय हो गया है।
उधर, एचपीसीए उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि रास्ता बंद कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। नगर निगम कोर्ट का फैसला आने तक कम से कम रास्ता न रोकें। कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वह एचपीसीए को सर्वमान्य होगा।
