
बाजपुर। शौचालय टैंक की दीवार को लेकर चाचा भतीजे के बीच लाठी डंडे और पाटल चल गए। खबर मिलते आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिसमे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गांव संतोषपुर निवासी बाबू खां और उसके पड़ोस में उसका भतीजा आसे अली रहता है। बृहस्पतिवार को देर रात शौचालय की टैंक की दीवार को अपनी हिस्से की जमीन बताते पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया। शुक्रवार को सुबह सात बजे दोनों के बीच दोबारा मारपीट हो गई और देखते ही देखते दोनों के बीच लाठी डंडे चल गए। इसी दौरान आसे अली ने पाटल से अपने चाचा बाबू खां पर हमला कर दिया। इसी बीच उसकी चाची मैनोरा जहां और चचेरे भाई नवाब भी पहुंच गए। आसे अली ने पाटल से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। शहीद भगत सिंह पौत्र अजीत पाल सिंह ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना में मैनोरा जहां की हालत गंभीर बनी है। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि आरोपी आसे अली को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
