
लगता है भाग्य आजकल दीपिका पादुकोण पर पूरी तरह से मेहरबान है। उनकी फिल्में सुपरहिट हो रहीं हैं। रजनीकांत का साथ मिल गया और तो और हॉलीवुड की बड़ी फिल्म भी हाथ लग गई।
इतनी उपलब्धियों के बाद अब दीपिका ने एक बहुत ही नया रिकार्ड बना दिया है जो उनकी समकालीन हीरोइनों के लिए एक नया ही मार्ग प्रशस्त करेगा।
दीपिका ने रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कोचोदोइयां” में केवल दो दिन के शूट के 3 करोड़ फीस ली है। ये बेहद ही चौंकाने वाला रिकार्ड है।
इससे पहले आजतक किसी हीरोइन ने केवल दो दिन के शॉट के इतने रुपए कभी नहीं लिए। फिर चाहे वह सुपरस्टार रेखा या श्रीदेवी ही क्यों न हों।
बॉलीवुड में वैसे भी फीस के मामले में अभिनेत्रियां, अभिनेताओं से काफी पीछे हैं। ऐसे में केवल दो दिन के शॉटस की इतनी बड़ी राशि लेकर उनके लिए नया मार्ग ही खोला है।
