दीपक और जालम बने भाजयुमो के महामंत्री

नाहन (सिरमौर)। भाजपा युवा मोर्चा नाहन मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर नाहन निवासी दीपक गुप्ता एवं हरिपुरखोल निवासी जालम सिंह को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विक्रम वर्मा नेे बताया कि कोलांवाला भुड के गोवर्धन, नागल सकेती के संजय, लवासा चौकी निवासी प्रकाश शर्मा एवं धौलाकुआं निवासी प्रकाश शर्मा को बतौर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सचिव का काम बनेठी से करण ठाकुर, चुडन से सुनील, त्रिलोकपुर से जग्गा सिंह, बनकला से धरमवीर, एवं शभूवाला से सचिन कुमार देखेंगे।
चार सह सचिवों के रूप में नाहन से बलविंद्र सिंह, कोलर से लखविंद्र सिंह, मिश्रवाला से मोहम्मद मंसूर, बनकला से दीवान चंद को लिया गया है। नाहन से अशोक सैणी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नाहन से ललित शर्मा को नगर प्रमुख, जबकि विजय मल्होत्रा एवं धीरज गर्ग को नगर सहप्रमुख बनाया गया है।
ग्राम प्रभारी की जिम्मेदारी बनेठी से रूपेंद्र ठाकुर, जमटा से मान सिंह, रामा से सपताल, सुरला से अमन ठाकुर, बर्मा पापड़ी से सोनू ठाकुर, कालाअंब से गौरव गोयल, बनकला से विवेक शर्मा, विक्रमबाग से इंतिहाज, कोलर से राकेश, धौलाकुआं गीताराम, माजरा से विशाल, जबकि नाहन के विभिन्न वार्डों में संजय शर्मा, अंबिका, राजेश वर्मा एवं राकेश पाहवा को लिया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हितेष कुमार, शिशुपाल, पुनीत, बलराज, श्रवण,अंकित, शीतल, परेवज, पंकज, आशीष, कमलेश राकेश चौधरी, बलदेव चौधरी, जगदीप, गुलाब, रविंद्र अनवर अली, सुखदर्शन, हिमांशु आदि को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में लिया गया है।
मंडल अध्यक्ष विक्रम वर्मा ने बताया कि भाजयुमो जिले के लिए जिन नाम का प्रस्ताव भेजा गया गया है उनमें अमित गौतम, दीपक चौधरी, दिनेश अग्रवाल, अनिल रमौल, संजीव, महेंद्र, नसीब खान, यशपाल, मुकेश ठाकुर, तरसेम, गौरव गर्ग, अमोदित चौधरी, संदीप अग्रवाल को लिया गया है। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भेजे गए नामों में संजय शर्मा, अमित गुप्ता एवं राघव ठाकुर को लिया गया है।

Related posts