दिसंबर से शुरु होगी ‘सिंघम -2’ की शूटिंग

दिसंबर से शुरु होगी ‘सिंघम -2’ की शूटिंग

मुंबई: बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब में शामिल अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम’ के सिक्वल ‘सिंघम -2’ की शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरु होने की उम्मीद है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ को लोगों ने इतना पसंद किया था कि वो इस फिल्म के सिक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

हालांकि फिल्म ‘सिंघम’ के सिक्वल के लिए हीरोइन अभी फाइनल नही हुई है, पर फिल्म में बाजीराव सिंघम तो अजय देवगन ही होंगे। फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है। फिलहाल रोहित शेट्टी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रैस’ में काफी बिजी है।

ये तो मानना ही पडेगा कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोडी जिस भी फिल्म के लिए बनती है,,फिल्म जबरदस्त हिट होती है। फिल्म गोलमाल की सीरीज,बोल बच्चन और सिंघम इसका अच्छा-खासा उदाहरण है।

Related posts