दिल्‍ली: 99 पिस्‍तौल के साथ 2 व्‍यक्ति गिरफ्तार

दिल्‍ली: 99 पिस्‍तौल के साथ 2 व्‍यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक कार से 99 बंदूकें जब्त की। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने पिस्‍तौल के साथ 2 लोगों की गिरफ्तारी की है। बिहार के मुंगेर में बने .32 बोर की इन पिस्तौलों की अपराधियों के बीच काफी मांग रहती है और इन्हें कार के अगले हिस्से में लगे हेडलाइट के पीछे एक खोह में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने इस मामले में मुंगेर के रहने वाले निरंजन मिश्रा और फिरोज आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत इन पिस्तौलों की बरामदगी की और समझा जाता है कि यह खेप दिल्ली और एनसीआर इलाके के आपराधिक गिरोहों के बीच दी जानी थी।

Related posts