
नई दिल्ली

8 से पहले सैलून खुलने के आसार
एसओपी तैयार होने के बाद इस पर उपराज्यपाल से मंजूरी ली जाएगी
इसका खाका तैयार करने के लिए दिल्ली के आलाधिकारियों ने माथापच्ची की
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच चार फेज के लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। अनलॉक-1 के पहले फेज के लिए दिल्ली सरकार सोमवार को अपनी रणनीति सार्वजनिक करेगी।
इसका खाका तैयार करने के लिए दिल्ली के आलाधिकारियों ने माथापच्ची की। अधिकारियों का कहना है कि बैठकों में केंद्र सरकार की ओर मिली राहत के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर चर्चा हुई। इसमें जोर कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव सीमित रखने के साथ दिल्ली को चलाने पर था।
दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि बार्डर खुलने के साथ अनलॉक-1 के पहले चरण में ही सैलून व स्पॉ को खोलने की इजाजत भी सरकार दे सकती है। आठ जून से पहले दिल्ली में सैलून खुल सकता है। वहीं, आठ जून से मंदिर व शापिंग मॉल भी चालू हो जाएगा। साथ ही बाजारों के खुलने का वक्त 9 बजे तक होगा।
संचालन प्रक्रिया में खुलने के दौरान बरती जाने वाली एहतियात को विस्तार से जिक्र होगा। इन सबके केंद्र में लोगों के बीच दूरी बनाने के साथ मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसओपी तैयार होने के बाद इस पर उपराज्यपाल से मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद ही यह जारी होगी।
सरकार कंटेनमेंट जोन के बारे में सख्त में है। अनलॉक-1 में भी दिल्ली के 122 कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। इन इलाकों में सारे इंतजाम पहले की तरह चलते रहेंगे।
