दिल्ली में फिर होगी शीला दीक्षित की वापसी?

congress mla demands for sheila dixit to be back in delhi
दिल्ली की मौजूदा सियासी हालात में कांग्रेसियों को शीला दीक्षित फिर याद आने लगी हैं। कांग्रेसी शीला दीक्षित को वापस दिल्ली बुलाने की मांग करने लगे हैं।

विधायक चौधरी मतीन अहमद और आसिफ मोहम्मद खान ने सोनिया गांधी से मुलाकात करके कहा है कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी तो ही इसका फायदा मिलेगा।

विधायकों ने तर्क दिया कि बतौर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 15 साल तक दिल्ली में कांग्रेस का कब्जा बनाए रखा। आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार के विकास कार्यों की तुलना आम आदमी पार्टी के 49 दिन की सरकार और राष्ट्रपति शासन से होगी।

‘मैडम, कांग्रेस में और कांग्रेस में ही रहेंगे’

congress mla demands for sheila dixit to be back in delhi2
विधायकों ने मुलाकात के दौरान कहा है कि वे कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रहेंगे। किसी दूसरी पार्टी की सरकार नहीं बनवाएंगे। भाजपा की सरकार बनवाने के लिए दूसरी पार्टी में जाने संबंधी बातों को उन्होंने अफवाह बताया।

दोनों विधायकों की सोनिया गांधी से मुलाकात मंगलवार दोपहर बाद हुई है। बाकी कुछ विधायक भी सोनिया गांधी से एक-दो दिन पूर्व मिलकर दिल्ली के सियासी हालात बता चुके हैं।

हालांकि विधायकों की इस मुलाकात को प्रदेश संगठन और विधायकों के बीच विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने भी माना ये विकल्प

congress mla demands for sheila dixit to be back in delhi3
कांग्रेस विधायकों ने अमर उजाला को बताया है कि सोनिया गांधी ने मुलाकात के दौरान कहा है कि अभी शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल हैं।

दिल्ली में चुनाव की चर्चा भी हुई। कांग्रेस के विधायक यह मानकर चल रहे हैं कि दिल्ली में अब सरकार नहीं बनेगी और चुनाव होंगे। ऐसे में शीला दीक्षित का नेतृत्व मिलता है तो सीटें बढ़ सकती हैं।

Related posts