दिल्ली चुनाव के 24घंटे खत्म,चुनाव आयोग क्यों नही बता रहा मत प्रतिशत?आम आदमी पार्टी ने किया इशारा आयोग और भाजपा की मिलीभगत

नई दिल्ली
आप नेता संजय सिंह प्रेस वार्ता करते हुए
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मशीन लेकर आधे किलोमीटर तक पैदल चलना था। अधिकारियों के हाथ में मशीन देखकर लोगों में भ्रम पैदा हुआ। सबकी मौजूदगी में ईवीएम सील की गईं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल ने आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है।

बड़े से बड़े इलेक्शन में वोटिंग खत्म होने के 1घंटे के अंदर मत प्रतिशत चुनाव आयोग बता देता है मगर दिल्ली के चुनाव को खत्म हुए 24घंटे हो गए चुनाव आयोग मत प्रतिशत क्यों नही बता रहा? इसमें क्या घपला हो रहा है।

संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है, कोई खेल चल रहा है। 24 घंटे बाद भी वोटिंग का आंकड़ा जारी नहीं किया गया। चुनाव आयोग ये बताने को तैयार नहीं है कि कितना मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ 70 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन अबतक आयोग ने मत प्रतिशत जारी नहीं किया है। चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि इतनी देरी क्यों हो रही है?

इस पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है कि सबसे पहले पोलिंग बूथ से जानकारी इकट्ठा होती है। उसके बाद चुनाव आयोग के पास पहुंचती है। आयोग सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के बाद ही आंकड़े जारी करता है। आयोग ने कहा कि दिल्ली में 13000 पोलिंग स्टेशन हैं, इसीलिए देरी हो रही है।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आयोग पर आरोप लगाने के अंदाज में ट्वीट किया था कि यह चौंकाने वाली बात है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के इतने घंटों बाद भी आयोग वोटिंग के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रहा
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने आयोग और भाजपा की मिलीभगत की तरफ भी इशारा किया था। संजय सिंह ने ट्वीट किया कि जब चुनाव आयोग ने मतदान का प्रतिशत नहीं बताया तो भाजपा के महामंत्री(मनोज तिवारी) को मत का प्रतिशत कैसे पता चल गया? उन्हें तो चुनाव की तारीख भी घोषणा से पहले पता चल गई थी।

Related posts