दिल्ली की टीमों का दबदबा

कुल्लू। ढालपुर मैदान मे चल रहे आठवें हिलटॉप चैलेंज कप में शुक्रवार को दो मैच हुए। पहला मैच एलवी शास्त्री दिल्ली और यूवीसीए दिल्ली के बीच खेला गया। यूवीसीए दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में एलबी शास्त्री दिल्ली की टीम ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। सौरव ने 82 गेंद में 74 रन की पारी खेली।
एक अन्य मैच में पेलिकन दिल्ली ने मंडी इलेवन पर एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर मंडी इलेवन ने फील्डिंग करने का फै सला लिया। पेलिकन ने 30 ओवर में 260 रन बनाए। इसमें सिद्धार्थ ने 74 गेंद में 110, रोहित ने 60 गेंद में 71 रन तथा तन्मय ने 32 रन बनाए। मंडी की टीम 15.2 ओवर में 70 रन पर ढेर हो गई।

Related posts