
हिमाचल में दिल्ली बेस्ड एक नामी कंपनी का सरसों और सोयाबीन ऑयल खाने लायक नहीं पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो हफ्ते पहले सोलन जिले के दाड़लाघाट, बद्दी से तेल के सैंपल लेकर सीटीएल कंडाघाट भेजे थे। जांच में दोनों तरह का तेल अनसेफ निकाला। सोयाबीन ऑयल मिक्स-ब्रांडेड भी पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरसों, सोयाबीन ऑयल में प्रयोग होने वाली सामग्री की मात्रा नहीं है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों के अनुसार भी तेल तैयार नहीं किया गया है। विभाग ने दुकानदारों को नोटिस भेज दिए हैं और 30 दिन में बिल और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। कंपनी पर भी कार्रवाई भी की तैयारी है।
