दिलदार अली हज कमेटी के चेयरमैन

शिमला। हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट्ट बनाए गए हैं। सोमवार को राज्य सचिवालय में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से उनका नाम घोषित किया गया। दिलदार वर्तमान में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष हैं। चुनाव की प्रक्रिया में दिलदार अली बट्ट सहित हज कमेटी के सदस्य मीर हमजा, लतीफ मोहम्मद नेगी, अकबर, रफीक मोहम्मद डीनक, सादोदीन, गुलाम मयूदीन, रुकैया खानम, सिकंदर भट्ट, मोहम्मद अनीस चौधरी, बशीरूदीन, छोटूदीन आदि शुमार हुए।
दिलदार अली बट्ट चंबा के निवासी हैं। वह डीएवी कॉलेज बनीखेत में वर्ष 2003 में एनएसयूआई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। वर्ष 2004 में एनएसयूआई में जिला चंबा के अध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2005 में एनएसयूआई के राज्य महासचिव बने। वर्ष 2005-06 में ही एनएसयूआई के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष बनाए गए। वह जिला चंबा में युवा कांग्रेस केे वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिलदार ने कहा कि वह मुस्लिम समुदाय के हितों के लिए अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Related posts