
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत दियाणा पंचायत में रविवार रात को भारी बारिश के चलते एक स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। हालांकि, किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बीडीसी सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 8 बजे हुआ, जब प्रभावित परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे। इसके चलते सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते ओंकार सिंह का मकान ढह गया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार की उचित आर्थिक मदद करने की अपील की है। उधर, नायब तहसीलदार पूर्ण चंद ने बताया कि संबधित पटवारी को नुकसान का आकलन करने की हिदायत दी गई है। रिपोर्ट आने पर राहत मैन्युल के तहत उचित आर्थिक सहायता दी जाएगी।
रविंद्र रवि ने नवाजे बच्चे
पंचरुखी (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रविंद्र रवि ने बाल आश्रम सलियाणा में बच्चों को फल व कापी-किताबें बांटीं। सायर उत्सव के मौके पर उन्होंने बच्चों को जरूरत की कई वस्तुएं दीं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा, शांति स्वरूप शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष संजीव राणा, राज चौधरी, संजय राठौर, श्याम कुमार, रिजुल चौधरी, डा. अश्वनी, डा. वीके सूद समेत कई लोग मौजूद थे।
