दामिनी’ गैंगरेप: पीड़िता के छोटे भाई ने किया आरोपी पर हमला!

दामिनी’ गैंगरेप: पीड़िता के छोटे भाई ने किया आरोपी पर हमला!

नई दिल्ली: पिछले साल 16 दिसम्बर के वंसत विहार ‘दामिनी’ सामूहिक बलात्कार मामले में पहली दोष सिद्धि के तहत किशोर आरोपी को 23 साल की पैरामैडिक्स की छात्रा से बलात्कार और उसकी हत्या का कल दोषी पाया गया। उसे किशोर न्याय के तहत अधिकतम 3 साल की जेल सजा सुनाई गई। वहीं पीड़ित लड़की के छोटे भाई ने नाबालिग आरोपी पर हमले का प्रयास किया। अदालत ने जब सजा सुनाई तो लड़की के भाई ने आरोपी को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि पीड़ित का भाई बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहा था फैसला सुनाए जाने के बाद अचानक आरोपी की ओर बढ़ा और उसने आरोपी को थप्पड़ मारने का प्रयास किया।

आपको बता दें कि घटना के समय आरोपी वयस्क होने की आयु 18 साल से महज 6 माह कम थी। आरोपी 8 माह से जेल में है इसलिए इस समय को उसकी सजा से कम कर दिया जाएगा। किशोर न्याय बोर्ड ने उसे छात्रा के पुरुष मित्र की हत्या के प्रयास से बरी कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने बाल न्यायालय के बाहर आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। नाबालिग आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कुल 15 धाराओं मे मामला बनाया था।

सजा के खिलाफ अपील करेंगे: आरोपी का वकील
नाबालिग आरोपी के वकील ने कहा कि वह फैसले की कॉपी देखने के बाद ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

Related posts