दामाद ने ससुराल में लगाया फंदा, मौत

बद्दी (सोलन)। होली पर अपने ससुराल बद्दी आए मनीमाजरा के 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक का एक सप्ताह पूर्व बद्दी क ी एक युवती से विवाह हुआ था। विवाह के बाद वह कुछ परेशान चल रहा था।
17 मार्च को मनीमाजरा की इंदिरा कालोनी में हाउस नंबर 517 में रहने वाले 25 वर्षीय सोनू पुत्र नरेश कुमार का विवाह बद्दी के बिलांवाली में रहने वाले सोमनाथ की बेटी से हुआ था। विवाह के बाद दोनों परिवार खुश थे। होली मनाने सोनू अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बद्दी आया हुआ था। सोमवार देर सांय करीब साढ़े दस बजे सोनू बाजार से घूम कर बिलांवाली के शिव मंदिर के समीप अपने सुसराल पहुंचा। उसने अपनी पत्नी को कमरे से बाहर भेजा और स्वयं दरवाजा बंद कर कमरे के अंदर पंखे से दुुपट्टा फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया। करीब आधा घंटे तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो सोमनाथ ने अन्य लोगों की सहायता से दरवाजा खोला। जैसे ही दरवाजा खोला तो दामाद को लटका हुआ देख उसके होश उड़ गए। सोमनाथ ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद एफआरयू नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी अरुल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

Related posts