
मोगा: जिला मोगा के गांव दाया कला के रहने वाले एक बाप और बेटी पर आज सुबह उनके दामाद ने अपने एक साथी की मदद से दोनों पर तेज़ाब फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों पीडितो को पीछे से आ रहे एक कार चालक की ओर से मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहा लड़की नाजुक हालत को देखते हुए बाप बेटी को फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
सिविल अस्पताल में मौजूद पीड़ित लड़की मंदीप कौर और उसके पिता शमशेर सिंह के रिश्तेदार ने बताया की 24 साल मंदीप कौर की शादी करीब 4 साल पहले तहसील जगराओ के गांव नरसीन में हुई थी। शादी के बाद लड़के वालो की ओर से ज्यादा दहेज की मांग की जाने लगी थी जिसको लेकर लड़की कुछ महीने पहले अपने मायके आकर रहने लगी। दोनों परिवारों में बात बनती ना देख लड़की के पिता मान्योग अदालत में अपनी बेटी को तलाक दिलवाने ले लिए केस कर दिया।
