दानपात्र का चोर गिरफ्तार, जेल भेजा

गोपेश्वर। गोविंद धाम घांघरिया में दान पात्र पर हाथ साफ करने वाला चोर बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी से 55 हजार नगदी, तीन कैमरे और मोबाइल सेट मिले हैं।
गत दिनों गोविंद धाम में मौजूद दानपात्र से चोरी हो गई थी। गुरुद्वारा कमेटी ने इसकी सूचना थाना जोशीमठ को दी, जिस पर पुलिस ने गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो चोर पकड़े गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार सोनी पुत्र गोपाल प्रसाद, निवासी 18 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जयपुर रोड, अलवर राजस्थान बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जोशीमठ रामीराम ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसके अन्य साथी चारधाम यात्रा रूटों पर हैं।

Related posts