दशमी पर जला दशानन

धर्मशाला। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी जिला कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विजय दशमी पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। धर्मशाला के पुलिस मैदान में कचहरी अड्डा दशहरा कमेटी के कार्यक्रम में 40 फुट का रावण जबकि देहरा में 50 फुट का रावण जलाया गया। धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुधीर शर्मा ने रावण के पुतले को आग लगाई। पुलिस मैदान में रावण दहन के लोगों ने भव्य आतिशबाजी का लुत्फ भी उठाया। कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में सांसद राजन सुशांत और नूरपुर में विधायक अजय महाजन ने रावण के पुतले को आग लगाई। इसके अलावा धर्मशाला के कोतवाली में, मेला ग्राउंड दाड़ी, शाहपुर, जवाली, द्रम्मण, चंबी, नगरोटा बगवां, देहरा, ज्वालामुखी, पालमपुर, जयसिंहपुर, सुलह, भवारना, संसारपुर टैरेस सहित विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले जलाकर लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

Related posts