
शिमला

– दलीप नेगी एसडीएम रामपुर
मकान गांव से दूर था जिस कारण आग की घटना का लोगों को पता नहीं लग पाया। रविवार रात को लगी इस आग की घटना पता लोगों को सोमवार को लगा। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
पुलिस ने मृतक के अवेश कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को रोहडू में भी ढाबे में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया है।
देर रात लगी आग से जला 30 साल का मंगल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोशन लाल 30 वर्ष पुत्र मंगल राम और उसका पालतू कुत्ता मकान में रहते थे। रविवार रात को मकान में अचानक आग लग गई जिससे दोनों जल कर राख हो गए।
गांव से मकान दूर होने के कारण ग्रामीणों को आग लगने की कोई सूचना नहीं मिली। अगले दिन मृतक के चचेरे भाई शिव कुमार को जब हादसे का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी ज्यूरी चौकी को दी।
सूचना मिलते झाकड़ी थाना के एसएचओ तिलक राज और एएसआई नरेंद्र और प्रेमचंद घटना स्थल पर रवाना हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के कुछ अवशेष अपने कब्जे में लिए। वहीं आस पास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।
डीएसपी रामपुर सोमदत्त का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
