थ्री व्हीलर पलटने से सेवानिवृत फौजी की मौत

खटीमा। शहर से डीजल लेकर जा रहे थ्री व्हीलर के कंजाबाग रोड पर पलट जाने से थ्री व्हीलर स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में अन्यत्र ले जाते समय पूर्व फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्रीपुर बिचुवा निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह (45) पुत्र मोहन सिंह निवासी मजरा फार्म श्रीपुर बिचुवा अपने थ्री व्हीलर पर खटीमा डीजल लेने आया था। घर लौटते समय कंजाबाग नहर के पास अनियंत्रित होकर थ्री व्हीलर पलट गया, जिसमें महेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गया, जिसे दोपहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद डीएससी में सर्विस करता था और एक माह की छुट्टी पर घर आया था।

Related posts