
चंबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंबा में क्राइम की मासिक बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान की अध्यक्षता में किया गया। इसमें समस्त थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में अपराधिक मामलों का समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को समस्त लंबित मामलों को पूर्ण करने के आदेश दिए और कहा कि जल्द मामलों की छानबीन कर कोर्ट में मुकद्दमें दर्ज करवाएं जाएं और प्रभावित लोगों को समय पर इंसाफ दिलाया जाए। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर भी नकेल कसने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को इंसाफ दिलाने की दिशा में सख्त कदम उठाए जाएं। ढील बरतने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। एसपी ने कहा कि जिन मामलों की जांच पड़ताल पूरी नहीं हो पाई है, उन मामलों की जांच 31 दिसंबर तक पूरी की जाए। इस मौके पर एसएचओ किहार दर्शन सिंह, एचएचओ भरमौर ज्ञान चंद, एचएचओ चंबा तिलक राज मौजूद रहे।
इंसेट …..
नशाखोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने कहा कि चंबा में नशाखोरी पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को आदेश दिए कि नशे के अवैध धंधे करने वालों लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए और उन पर शीघ्र शिकंजा कसा जाए। उन्होंने कहा कि शराबी वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
इंसेट ……
वार्डर पर विंटर सीजन में बरतें चौकसी
पुलिस अधीक्षक ने विंटर सीजन के दौरान जम्मू कश्मीर के साथ लगती सीमा पर चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती चौकियों में तैनात जवानों को सीमा पर चौकसी बरतने के साथ बर्फ से खुद के बचाव का ध्यान भी रखना होगा।
