थल्टुखोड़ स्कूल के होनहारों को पुरस्कार

बरोट (मंडी)। चौहारघाटी क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थल्टुखोड़ में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
वार्षिक समारोह में शिक्षा, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें छठी कक्षा में प्रिंस ठाकुर, शकुंतला देवी, सुमना देवी, सातवीं के विनय कुमार, अविनाश, जगदीश कुमार, नरेंद्र, सुरेंद्र, आठवीं से प्रिया ठाकुर, कविता देवी, राहुल, अर्जुन सिंह, शिवानी, नौवीं से वीरेंद्र कुमार, अजीत सिंह, पलदीप, दसवीं से लाल सिंह, पद्मा, पूजा शर्मा, जमा एक कला संकाय में संतोष कुमार, मुकेश कुमार, संजय देव, विज्ञान संकाय में विमला, जगदीश चंद, सतीश कुमार और जमा दो कला संकाय में राज कुमार, रंजना देवी, राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।
खेल गतिविधियों में मनोज कुमार, ज्ञान चंद, दिवांशु रोहित, रोहित कुमार, विनय, राजेंद्र, अजय, भादरी देवी, रीना, अनीता, हेमा, मनोरमा, राज कुमारी, आशा कुमारी, किरण, प्रिया, पूजा, तिलकी देवी, उर्वशी, अंजना, अंजली, पूजा देवी, शांती देवी, मनोज, विनय, रोहित, संतोष, निशांत, जितेंद्र, अजीत, भादरी, रीना और तिलकी देवी सम्मानित हुईं। सांस्कृतिक गतिविधियों में दीपा, इंदिरा, रवीना, मीना, रंजना, विमला, पूजा शर्मा, अनीता, कशिना, बीना, कृष्णा, बबली, आरती, डिंपल विद्या, नीता, मनोरमा, किरणा, तिलकी देवी और पूजा देवी को पुरस्कृत किया गया।
पर्यावरण गतिविधियों में काहन सिंह, वीरेंद्र, कविता, प्रिया, शालिनी, पेंटिंग स्पर्धा में अव्वल रहने पर विनय, जगदीश, अविनाश, पृथीराज, बाल दिवस में विनय कुमार, प्रिंस कुमार, उषा देवी, प्रियंका और अंजली को पुरस्कार मिले। स्कूल में सबसे अधिक हाजिरी पर दसवीं की कोमल और रवीन कुमार को सम्मानित किया गया। पाठशाला के उत्थान में सहयोग देने पर एसएमसी प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान रोशनलाल, उपप्रधान ओम प्रकाश, एसएमसी सदस्य पम्मी शर्मा को भी स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोट पेश की और स्कूल की समस्याओं को उठाया।

Related posts