थरजूण में मिड डे मील वर्कर को पीटा

गोहर (मंडी)। गोहर पुलिस थाना की थरजूण पंचायत में एक व्यक्ति के साथ दो युवकों ने मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में ब्राहोणी निवासी खेमराज की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हमलवारों को दबोचने का अभियान तेज कर दिया है। एसपी आरएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेमराज मिड डे मील वर्कर है, जो स्कूल में खाना बनाने के बाद जब घर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। खेमराज ने पुलिस को बताया कि चमड़े की बेल्ट से दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। गोहर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी आरएस नेगी ने बताया कि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है । दोषियों को कतई भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts