थपलिया मोहल्ले से होगी कूड़ा प्रबंधन की शुरुआत

अल्मोड़ा। स्वच्छ हरित नागरिक संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अक्तूबर से नगर के थपलिया मोहल्ले में स्थित बद्रेश्वर मंदिर से कूड़ा प्रबंधन की शुरुआत की जाएगी। कूड़ा इकट्ठा करने के लिए मोहल्ले के सौ परिवारों को संगठन द्वारा नि:शुल्क कूड़ेदान दिए जाएंगे।
बैठक में शहर में ठोस कूड़ा प्रबधन पर चर्चा हुई और थपलिया मुहल्ले से अभियान की शुरुआत करने का निर्णय हुआ। इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे। पालिका सभागार में हुई बैठक में आशा डसीला, डा. जेसी दुर्गापाल, कर्नल जेसी लोहनी, रिचर्ड हीलर, शेखर लखचौरा, छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, हंसा सांगा, एस सांगा, केबी पांडे, हेम जोशी, दिनेश राज, हेम जोशी, गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, डा. माया भंडारी, महिला कल्याण समिति की इंदिरा लोहनी आदि ने भाग लिया।

Related posts