
कर्णप्रयाग। पोखरी विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय खाल एकल शिक्षिका के सहारे चल रहा है, जबकि विद्यालय की एक अन्य अध्यापिका पिछले तीन साल से व्यवस्था पर प्राथमिक विद्यालय कर्णप्रयाग-एक में तैनात है। विद्यालय प्रबंधन समिति और खाल के ग्रामीणों ने उक्त शिक्षिका के मूल विद्यालय में ज्वाइनिंग की मांग की है।
प्राथमिक विद्यालय खाल प्रबंध समिति के चंद्र बल्लभ बेंजवाल का कहना है कि विद्यालय में पूर्व में दो शिक्षिकाएं कार्यरत थी, लेकिन एक शिक्षिका को तीन साल पहले कर्णप्रयाग में व्यवस्था पर तैनात किया गया। प्राथमिक विद्यालय खाल में इस समय 25 छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन यहां एक ही शिक्षिका तैनात है।
वेतन पोखरी बीईओ कार्यालय से बन रही है। ऐसे में कर्णप्रयाग में शिक्षिका के व्यवस्था पर तैनाती का औचित्य नहीं है। संबंधित को नोटिस जारी होने के साथ ही जुलाई का वेतन भी रोका गया है। अगर वे जल्द ही अपने मूल विद्यालय में ज्वाइनिंग नहीं करती, तो निलंबन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
– आरसी कोठियाल, बीईओ पोखरी
हमारे कार्यालय से भी शिक्षिका को नोटिस जारी हो चुका है। किस ने उन्हें व्यवस्था पर यहां तैनात किया। संज्ञान में नहीं है, लेकिन उन्हें मूल विद्यालय में जाने के निर्देश दे दिए है।
– टीपी नौटियाल, बीईओ कर्णप्रयाग
जहां भी शिक्षक/शिक्षिकाएं व्यवस्थाएं पर अपने मूल विद्यालय से अन्यत्र तैनात हैं, सभी को मूल विद्यालय में ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया है।
